80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का सिविक एक्सन प्रोग्राम आयोजित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, बस्तर : सिविक एक्शन प्रोग्राम -2023 के तहत केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल, 80 वी वाहिनी के द्वारा जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेंट, 80 वी वाहिनी के नेतृत्व में जिला-बस्तर के अति सूदूर क्षेत्र ग्राम-भद्रीमाउ में मुफ्त मेडिकल कैम्प एवं ग्रामिणों के दैनिक उपयोग के सामग्री के वितरण हेतु सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में चॉदामेटा ग्राम एवं आस-पास के क्षेत्र मवालीपारा, उरूकपाल, बोराबाडा, एवं ककालगुर आदि ग्राम के ग्रामिण एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया। 80 वी वाहिनी के चिकित्सा अधिकारियों द्वारा ग्रामिणों के स्वास्थ्य चेकअप किया गया एवं उनके मर्ज (बिमारी) के अनुसार मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में ग्रामिणों एवं स्कुली बच्चों के दैनिक उपयोग की सामग्री, जैसे सिलाई मशीन, पानी की टंकी, कम्बल, कपड़े, साड़ियाँ, स्टील मटका (गुंडी), कॉपी एवं लेखन सामाग्री स्कूल ड्रेस, छाता, विभिन्न फसलों के बीज आदि का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्रामिणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं सरकार एवं केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल के इस प्रयास एवं कार्य की सरहना की। श्री जितेन्द्र कुमार कमाण्डेंट 80 वी वाहिनी द्वारा ग्रामिणों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही ग्रामिणों से उनके विकास एवं सहयोग के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन का अश्वासन दिया। आगे जो लोग मुख्य धारा से बिखर गये हैं उन्हें मुख्य धारा से जुड़ने की अपील की।

इस अवसर पर 80 वी वाहिनी के अन्य अधिकारी डॉ. उत्पल गगोई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री मकसूद आलम, उप कमाण्डेंट, श्री पंकज कुमार, सहायक कमाण्डेंट एवं इसके अतिरिक्त कोलेंग के डॉ. महेश कुमार शर्मा, बस्तर केयर फाउन्डेशन के श्रीमति करमजीत कौर, उन्नति मिश्रा, जश्नप्रीत कौर, अरमान ढिल्लो एवं मोहित चन्देल मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!