नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर बलात्कार करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में !

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा जिले में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस. नवरंग के नेतृत्व में नाबालिग बालिका से बलात्कार करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस द्वारा आज दिनांक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने दिनांक 20 जनवरी 2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग लड़की उम्र 14 वर्ष को राज मानिकपुरी द्वारा बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया हाई। नाबालिग बालिका से बलात्कार करने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान 24 घंटे के अंदर आज दिनांक 21 जनवरी 2024 को आरोपी राज मानिकपुरी को विधिवत‌ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी टी.एस. नवरंग, हायक निरीक्षक राजकुमार प्रसाद, आरक्षक अखिलेश पारकर, आरक्षक संजय श्याम, हिला आरक्षक स्वाति बंजारे का विशेष योगदान रहा है।

Related posts