जशपुर जिला परिवहन विभाग द्वारा सदभावना भवन, जनपद पंचायत फरसाबहार में लर्निंग लाइसेंस शिविर का किया गया आयोजन, शिविर में कुल प्राप्त 263 आवेदन का लर्निंग लाइसेंस बनाकर दिया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में और जिला परिवहन अधिकारी के दिशा-निर्देश में परिवहन कार्यालय द्वारा आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चालक के लिये चालक लाइसेंस धारित करने हेतु सदभावना भवन, जनपद पंचायत फरसाबहार में 17 दिसम्बर 2021 को लर्निंग लाइसेंस हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि शिविर में कुल 263 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 263 का निराकरण करक के लर्निंग लाइसेंस प्रिंट कर आवेदकों को प्रदाय किया गया।

Related posts