एसडीएम पत्थलगांव ने शासकीय-अशासकीय महाविद्यालय, आई.टी.आई. और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्यो की ली बैठक

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पत्थलगांव एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने आज शासकीय और निजी महाविद्यालय, आई टी आई और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी को अग्निवीर वायुसेना और थल सेना भर्ती नियम, प्रक्रिया से अवगत कराते हुए संबंधित प्रचार-सामग्री वितरित की। साथ ही अधिक से अधिक पंजीयन हेतु छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने किया और संस्था के प्राचार्य एवं शिक्षकों को भी पंजीयन हेतु प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया गया।

Related posts