जिला पुलिस यातायात जांजगीर द्वारा 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के दौरान दी जा रही हैं लोगों को यातायात नियमों की जानकारी, यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से किया जा रहा है आमजनों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक.

समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रत्येक दिवस यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत दिनांक 27 जनवरी 24 को शासकीय कन्या उच्च माध्य विधालय खोखरा पहुंचकर यातायात पाठशाला लगाकर स्कूली छात्रों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। यातायात पाठशाला के दौरान स्कूली छात्रों को यातायात के संकेतों के संबंध में जानकारी दी गई। नाबालिग छात्र एवं छात्राओं को स्वयं वाहन चलाकर स्कूल नहीं आने तथा अपने परिवार के वरिष्ठजनों को यातायात नियमों का पालन करने बताये जाने हेतु समझाईश दी गई। उक्त कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र-छात्रा सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जागरूकता रथ थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुकली पहुंचा, जहाँ मठाई मेला के दौरान मेला में आये हुये आम नागरिकों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर बताया गया कि शराब सेवन कर वाहन न चलाए एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील किया गया। यातायात नियमों संबंधित पाम्पलेट बांटा गया। साप्ताहिक बाजार के दौरान लगभग 1000 लोगों को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी गई।

यातायात पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर जाकर लगभग 75 आम नागरिकों को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी जा रही है, साथ ही उनसे यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुये उन्हें यातायात नियमों की जानकारी संबंधी पाम्पलेट वितरण किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलने वाले ट्रेक्टर के चालक एवं मालिक को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर 80 ट्रेक्टर ट्राली में रिफलेक्टर टेप लगाया गया साथ ही ट्रेक्टर चालकों को धीमे गति से वाहन चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईश दी गई। उपरोक्त कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन जिला पुलिस जांजगीर की ओर से रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी यातायात प्रभारी जांजगीर एवं यातायात पुलिस द्वारा सराहनीय योगदान दिया जा रहा है।

Advertisements
error: Content is protected !!