जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र में निवासरत 7 पहाड़ी कोरवा परिवार के पास लगाया गया सोलर पंप

समदर्शी न्यूज़, जशपुर: जिले के जनपद पंचायत बगीचा क्षेत्र में निवासरत पहाड़ी कोरवाओं के यहां सोलर पंप प्रदाय हेतु कलेक्टर महोदय के पास आवेदन प्रस्तुत किया गया था। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने समय-सीमा में सोलर पंप स्थापना कार्य करने हेतु क्रेड़ा विभाग को निर्देशित किया गया। क्रेड़ा विभाग द्वारा निर्देश के परिपालन में जनपद पंचायत बगीचा क्षेत्र में निवासरत् 07 पहाड़ी कोरवाओं के पास सौर सुजला योजना अंतर्गत् 01-01 नग सोलर पंप स्थापना कार्य पूर्ण किया गया।

Related posts