कुनकुरी जनपद सीईओ ने ग्राम ढोढीबहार में पीएम आवास का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कुनकुरी जनपद सीईओ श्री कमलकांत ने ग्राम ढोढीबहार में पीएम आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने पीएम आवास के अप्रारंभ व अपूर्ण आवास का अवलोकन कर हितग्राहियों से चर्चा की और आवास निर्माण के कार्य को तत्काल प्रारंभ कर समय सीमा में पूर्ण कराने की समझाइश दी।

उन्होंने हितग्राहियों से मिलकर उनके आवास निर्माण के प्रगति के संबंध चर्चा की और रुके कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने तथा निर्माणाधीन शेष कार्य को निर्धारित समय पर पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related posts