बढ़ती वाहन दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए बीच रोड में लापरवाही पूर्वक खड़े किए पाँच वाहनों को जप्त कर की गई कार्यवाही.

समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा : जिला पुलिस जांजगीर-चांपा द्वारा वर्तमान समय में बढ़ती वाहन दुर्घटना को दृष्टिगत रखते हुए इसके बचाव के लिए रोड में लापरवाही पूर्वक खड़े किए वाहन चालकों के विरुद्ध दिनांक 29 जनवरी 2024 को कार्यवाही की गई। जिसके अंतर्गत थाना बलौदा से 02 प्रकरण, थाना सारागांव से 01 प्रकरण, थाना शिवरीनारायण से 01 प्रकरण थाना मुलमुला से 01 प्रकरण में कार्यवाही की गई है, जिन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related posts