मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के निधन पर जताया गहरा दुःख

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता रमेश वर्ल्यानी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री वर्ल्यानी आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उनसे हमेशा आर्थिक मामलों और योजनाओं को तैयार करने में सलाह मशविरा होता था। श्री बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता रमेश वर्ल्यानी का उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। लीवर की समस्या से ग्रसित कांग्रेस नेता को गंभीर हलात में एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया गया था।

Related posts