पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये छत्तीसगढ़ प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित पुरे कांग्रेस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर,

वरिष्ठ कांग्रेस नेता वर्ल्यानी को प्रभारी पी.एल पुनिया ने दी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी के निधन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छ.ग. प्रभारी पीएल पुनिया ने गहरा शोक व्यकत करते हुये उनके परिजनों के प्रति अपनी संवदेना प्रकट किया है। श्री पुनिया ने कहा कि श्री वर्ल्यानी एक कर्मठ राजनेता थे उनका पार्टी के प्रति समर्पण और जन सेवा की उनकी ललक अनूठी थी उनके निधन से कांग्रेस ने अपना एक मजबूत स्तंभ खो दिया है। ईश्वर उन्हे अपने चरणों में स्थान दे तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे

पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी को छत्तीसगढ़ प्रभारीद्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का ने भी दी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के निधन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव छत्तीसगढ़ प्रभारीद्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी  ने गहरा शोक व्यकत करते हुये अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी है। नेताओं ने कहा कि श्री वर्ल्यानी का निधन कांग्रेस पार्टी सहित राज्य की जनता की अपूर्णीय  क्षति है।

पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेस परिवार ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि उनके निधन से छत्तीसगढ़ ने अपने अनुभवी राजनेता को खो दिया है, सारा प्रदेश उनके निधन से स्तब्ध और मर्माहत है। ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिवारजनों एवं उनके समर्थकों को सहनशक्ति एवं मृत आत्मा को शांति प्रदान करें। श्री रमेश वर्ल्यानी कांग्रेस संगठन में अनेक महत्तवपूर्ण पदों पर रहकर जनता की सेवा कर चुके थे। वे प्रदेश महामंत्री, प्रमुख प्रवक्ता, वरिष्ठ प्रवक्ता, संचार विभाग के सदस्य जैसे पदो पर रह चुके थे। प्रवक्ता और आर्थिक विशेषज्ञ तौर पर उनके टीवी विश्लेषण को छत्तीसगढ़ की जनता और कांग्रेस पार्टी हमेशा याद करेगी।

पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, गिरीश देवांगन, वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी, प्रतिमा चंद्राकर ,शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महापौर एजाज ढेबर, ज्ञानेश शर्मा, प्रमोद दुबे, उधोराम वर्मा, कन्हैयालाल अग्रवाल, संचार विभाग सदस्य आर.पी. सिंह, सुरेंद्र शर्मा, महेन्द्र छाबड़ा, किरणमयी नायक, पियूष कोसरे, नितिन भंसाली, अमित श्रीवास्तव, शिवसिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय ठाकुर, विकास तिवारी, अजय साहू, मोहम्मद असलम, सुरेंद्र वर्मा, एम.ए. इकबाल, वंदना राजपूत, विकास विजय बजाज, अजय गंगवानी, प्रकाशमणि वैष्णव ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!