शासकीय राशन सामग्री गबन करने वाले लंबे समय से फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता सायबर सेल व नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : मामले की संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चाम्पा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुडपार के जयस्तंभ स्व सहायता समूह के अघ्यक्ष सुशीला बाई खुंटे व सदस्य अमरनाथ साहू एवम उनके अन्य साथियों के द्वारा 25.05.2017 के पूर्व के सहायता समुह में आंबटिंत होने वाले चावल, नमक, शक्कर व मिट्टी तेल व अन्य राशन सामान को उपभोक्ताओं को वितरण नही कर फर्जी तरिके से गबन किया है, प्रार्थी कन्हैयालाल खाद्य निरीक्षक की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना नवागढ़ में दिनांक 31.08.17 को अपराध क्र. 168/2017 धारा 409, 420, 34 भादवि. 3,7 ईसी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

आरोपीगण घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी, मुखबिर सूचना आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 31.01.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक सत्यकला रामटेके  थाना प्रभारी नवागढ, एवं साईबर सेल उपनिरी0 पारस पटेल, स.उ.नि. आर.पी. बघेल, प्र0आर0 राजकुमार चंद्रा आर0 गिरीश कश्यप, रोहित कहरा, अर्जुन यादव म0आर0 दिब्या सिंह की सराहानीय भूमिका रही है।

Related posts