भाजपा विधायक दल की बैठक संपन्न : बैठक में विधानसभा सत्र के विषय में की गई चर्चा

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा विधायक दल की बैठक आहूत की गई। बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयाल दास बघेल, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, ओपी चैधरी,लखन लाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, सहित भाजपा विधायक मौजूद रहे।

बैठक के बाद मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक हुई। उन्होंने बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी ने सभी विधायको को मार्गदर्शन देते हुए बताया विधायकों का दायित्व क्या है, जनता के साथ कैसे संबंध होने चाहिए, कार्यकर्ताओं के साथ कैसे संबंध होना चाहिए, विधायकों का संगठन के प्रति क्या दायित्व है और अच्छे विधायक बनने के लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए। जो पार्टी के विचार परिवार के लोग हैं उनसे हमारे कैसे संबंध होने चाहिए इस बारे में मार्गदर्शन दिया साथ में आज विधायक दल के मुख्य सचेतक राजेश मूणत और सचेतक लता उसेंडी और सुशांत सिंह को घोषित किया गया है। विधायक कल की बैठक में विधायक गणों के सुझाव लिए गए विधायकों को यह भी बताया गया राज्यपाल के भाषण पर क्या बोलना है कैसे बोलना है बजट सत्र में कैसे भाग लेना है कैसे प्रश्न लेना है इन सब चीजों की जानकारी विधायकों को दी गई है। विधायक दल की बैठक में शिव प्रकाश के साथ-साथ पार्टी के संगठन महामंत्री पवन ने भी संबोधित किया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!