जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के पांच मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 20 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के  पांच मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पत्थलगांव तहसील अंतर्गत् ग्राम काडरो निवासी तरूण कुमार नाग का कुआं के पानी में डुबने से 12 अप्रैल 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री नेपाल सिंह हेतु हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार ग्राम छातासरई निवासी सीमा नाग का सांप के काटने से 02 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री श्यामलाल नाग, ग्राम कुकुरीचोली निवासी बालो मिंज का तालाब के पानी में डुबने से 30 दिसम्बर 2022 को को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के माता श्रीमती सुखनी मिंज, ग्राम पालीडीह निवासी ऋषभ वर्मा का डेम के पानी में डुबने से 30 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता राकेश वर्मा एवं ग्राम कुड़ेकेला निवासी प्रियंका चौहान का सर्पदंश से 13 अगस्त 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता दुलार साय हेतु 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!