जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन  मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें जशपुर तहसील अंतर्गत् ग्राम बंसलघना निवासी शिवा राम का तालाब के पानी में डुबने 09 अगस्त 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी पिता पहरसाय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार ग्राम टिकैतगंज निवासी अवसन साय का कुआं के पानी में डुबने 27 अगस्त 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के माता सतंत्री बाई एवं ग्राम राईकोना निवासी मिनन्ती कुमारी का कुऑ के पानी में डुबने से 13 जनवरी 2023 को मृत्यु हो जाने पर मितका के निकटतम वारिस मृतिका के पति रामचरण हेतु 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts