जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें दुलदुला तहसील अंतर्गत् ग्राम पतराटोली निवासी सामवती चौहान का  आकाशीय बिजली गाज गिरने से 22 अप्रैल 2022 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका पुत्र प्रेम सिंह, प्रीतम सिंह, सरंक्षक नानी पति बाई एवं द्वितीय पति जगेश्वर सोनी हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार भुसड़ीटोली निवासी फुलजेंस एक्का का नाला के पानी में डुबने से 07 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पुत्र लिति कुमार एवं ग्राम ढारेन निवासी रतेश का सर्पदंश से 16 जुलाई 2022 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के पत्नी सनयारो बाई हेतु 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!