महतारी वंदन योजना : अंतिम दिन 5 हजार से अधिक भरे गये फॉर्म, जशपुर जिले में अब तक 2 लाख 24 हजार 638 आवेदन हुए प्राप्त

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन पंजीयन की अंतिम तिथि आज 20 फरवरी 202 4तक निर्धारित की गई थी। 5 फरवरी  2024 को शुरू हुई आवेदन प्रकिया कुल 15 दिनों तक चली। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना लागू की गई है। इस योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र महिलाओं से फॉर्म भरवाए गए। जिसके लिए जिले भर में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर फॉर्म भरवाने के लिए शिविरों का आयोजन किया गया।  जहां महिलाओं की प्रतिदिन भारी भीड़ देखने को मिली।

महिला बाल विकास विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज फॉर्म भरने की अंतिम दिन में 5 हजार से अधिक फार्म भरे गये हैं। इसी प्रकार जिले में अब तक कुल 2 लाख 24 हजार 638 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

 बता दें कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 निर्धारित की गई थी और अंतिम सूची बुधवार  21 फरवरी 2024 को जारी की जाएगी। अंतिम सूची पर आपत्ति 21 से 25 फरवरी 2024 तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन एक मार्च 2024 को होगा। स्वीकृति पत्र 5 मार्च 2024 को जारी होगा।

महतारी वंदन योजना के हितग्राही अपने आवेदन की स्थिति और उस पर की गई कार्यवाही के बारे में भी जान सकते हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आवेदन करने वाली महिलाएं  mahtarivandan-cgstate-gov-in लिंक की सहायता से अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर अपने आवेदन पर की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!