जशपुर जिले के विभिन्न विकास खण्डों में बिजली बिल निवारण शिविर हुआ आयोजित

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : विद्युत विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखण्डों में शिविर का आयोजन कर लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं को निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जशपुर विकासखण्ड के लोखण्डी, मनोरा विकासखण्ड के मनोरा, कुनकुरी विकासखण्ड के लोधमा, दुलदुला के कस्तुरा और बगीचा के बिमड़ा में  बिजली बिल निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में कुल 87 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसका विभाग द्वारा तत्काल निराकरण करने की कार्यवाही की जा रही है।

Related posts