जिले में वीआईपी प्रवास से पूर्व सरगुजा पुलिस द्वारा सुरक्षा के लिए चलाया गया सघन चेकिंग अभियान : मैनपाट महोत्सव के दौरान जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु किया गया हैं निर्देशित.

समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : जिले में वीआईपी प्रवास से पूर्व सरगुजा पुलिस द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर जिले के होटल, लाज, ढाबा, धर्मशाला की लगातार सघन जांच कर संदिग्धों को तलब कर जिले में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु कल देर शाम से अभी तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया हैं।

इसी क्रम में बीते शाम से लगातार अभियान चलाकर कुल 35 से अधिक होटल, लॉज ढाबा की चेकिंग की गई हैं। प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही हैं। मैनपाट महोत्सव के दौरान जिले में कड़ी सुरक्षा बनाये रखने हेतु सभी पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार गश्त कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया हैं, साथ ही सभी प्रमुख चौक चौराहों में सघन चेकिंग अभियान जारी रखा गया है।

Related posts