फरसाबहार एसडीएम ने संकुल समन्वयक एवं आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली बैठक

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : फरसाबहार एसडीएम प्रदीप राठिया ने फरसाबहार के सभी संकुल समन्वयक  की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली ।बैठक में अग्निवीर थल सेना के प्रतिदिन रजिस्ट्रेशन की संख्या  और बोर्ड परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की । उन्होंने बोर्ड परीक्षा में  शत प्रतिशत पास रिजल्ट आने के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने फरसाबहार के सभी आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक की भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने  इस सप्ताह में आंगनबाड़ी का निरीक्षण करने की जानकारी ली।  आंगनबाड़ी में सभी जरूरी व्यवस्था अच्छी रखनी के निर्देश दिए गए।

Related posts