जशपुर : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य के पदों हेतु परीक्षा 10 मार्च को

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अधीनस्थ स्थापनाओं के लिए विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसके तहत् सहायक ग्रेड-03, आदेशिका लेखक, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं भृत्य पद हेतु प्रारंभिक लिखित परीक्षा 10 मार्च 2024 को बिलासपुर के विभिन्न स्कूलों में दो पालियों में आयोजित होगी।

प्राधिकरण के सदस्य सचिव एवं चयन समिति के अध्यक्ष आनंद प्रकाश वारियाल ने बताया है कि सहायक ग्रेड-03, आदेशिका लेखक, कम्प्यूटर आपरेटर एवं भृत्य पद हेतु प्रारंभिक लिखित परीक्षा के संबंध में आवश्यक सूचना, प्रवेश-पत्र, अभ्यार्थियों की सूची इत्यादि छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाईट cgslsa.gov.in पर अपलोड की गई है। जहॉ से अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउन लोड कर प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही 17 फरवरी 2024 को अनवादक एवं वाहन चालक के पद हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के भी परिणाम घोषित करते हुए मेरिट लिस्ट वेवसाईट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी छत्तीगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाईट पर प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts