जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पालीडीह निवासी जीवनलाल चौहान का आग से जलने से 13 मार्च 2021 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी भुनेश्वरी चौहान बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार पालीडीह के मनमोहन लोहार का नाला के पानी में डुबने से 09 फरवरी 2014 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी इन्द्रा बाई हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts