छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल: हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी की परीक्षा 9 मार्च से प्रारंभ

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित परीक्षा सत्र 2024 की समय-सारणी का निर्धारण किया गया है। हायर सेकेण्डरी की परीक्षा 9 मार्च से प्रारंभ होकर 6 अप्रैल तक आयोजित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया है कि छात्र-छात्राएं मुख्य परीक्षा एवं प्रायोगिक परीक्षा संबंधित सभी जानकारी के लिए अपने अध्ययन केन्द्र से सम्पर्क कर सकते हैं अथवा वेबसाइट www.sos.cg.nic.in  में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts