सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही : यातायात पुलिस टीम द्वारा 128 प्रकरण दर्ज कर 59,100/- रूपये समन शुल्क किया गया वसूल.

समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में यातायात पुलिस टीम द्वारा कल देर शाम अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए कुल 128 प्रकरण दर्ज कर कुल 59,100/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं। सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जायगी। सरगुजा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती हैं कि यातायात के नियमों का पालन करें।

Related posts