वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले कुल 80 वाहन चालकों पर सरगुजा पुलिस द्वारा की गई कड़ी कार्यवाही :  कुल 24,000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल.

समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : अभियान के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रतिदिन अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम में बीते दिन यातायात पुलिस टीम द्वारा मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले एवं दो पहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर सख़्ती से कार्यवाही की गई।

यातायात पुलिस द्वारा अभियान के अंतर्गत वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले कुल 80 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर कुल 24,000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, दो पहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 08 प्रकरण दर्ज कर 4000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं। अभियान के अंतर्गत यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले कुल 112 वाहन चालकों पर 57,250/- रुपये की चालानी कार्यवाही की गई हैं। सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जायगी, सरगुजा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती हैं कि यातायात के नियमों का पालन करें।

Related posts