जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने मनाया बच्चों संग अपना जन्मदिन, कलिबा स्कूल में न्योता भोज से बच्चों के खिल उठे चेहरे

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : सामुदायिक सहयोग से स्कूली बच्चों के खानपान में पोषण आहार की मात्रा बढ़ाने “न्यौता भोजन’’ की अभिनव पहल की जा रही है। इससे बच्चों को अतिरिक्त पोषण की मात्रा मिलेगी और अपनत्व की भावना भी विकसित होगी। इसी क्रम में 7 मार्च गुरूवार को विकास खण्ड कुनकुरी के अन्तर्गत ग्राम कलिबा निवासी जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव द्वारा अपने ग्राम के विद्यालय में न्यौता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शा. प्रा. शाला कलिबा में न्यौता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। न्यौता भोज कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव द्वारा अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर किया गया। इस न्यौता भोज से बच्चों के चेहरे खिल उठे। भोज के शुभारंभ पर बच्चो के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने केक काटा और बच्चों को खिलाया। जिसके उपरांत इस न्यौता भोज में बच्चो को खीर पुड़ी दाल, चावल, व सब्जी परोसा गया। बच्चों के साथ उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने भी भोजन किया। न्यौता भोज पाकर सभी बच्चे आनंदित हो उठे। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने कहा कि इस तरह से न्यौता भोज का आयोजन होते रहना चाहिए, हम सभी पालकों को अपने बच्चों के जन्मदिन हो या हमारे बड़ों के जन्मदिन पर हम सभी को ऐसे ही बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाना चाहिए ताकि बच्चों को अच्छा लगे और उन्हे पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो सके।

न्यौता भोज के कार्यक्रम में जनपद पंचायत के सीईओ के के श्रीवास, तहसीलदार मुकदेव यादव, बीआरसी विपिन अम्बष्ट के साथ भाजपा मण्डल के अध्यक्ष, श्रीनायक मिश्रा, संतोष सहाय व भाजपा पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!