ग्राम पंचायत जोकारी में न्योता भोज में शामिल हुए जनपद सीईओ, सभी बच्चों के साथ किया भोजन, बच्चे हुए प्रसन्न

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत जोकारी में न्योता भोजन का आयोजन किया गया। कुनकुरी जनपद सीईओ कमलकांत एव अधिकारियों ने बच्चो के साथ भोजन पूर्व प्रार्थना कर सभी ने भोजन किया। बच्चों ने अधिकारियों को अपने बीच पाकर बहुत प्रसन्न हुए और हमेशा ऐसे अधिकारियों से मिलने की इच्छा जाहिर की। ताकि वो लगातार प्रेरित हो सके। न्योता भोज में गांव के वरिष्ठ जन भी   शामिल हुए। इस दौरान शाला के सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Related posts