शादी का झांसा देकर नाबालिग से जबरन अनाचार करने के मामले में सरगुजा पुलिस की कड़ी कार्यवाही : आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत !

समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 07 मार्च 24 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि प्रार्थिया के जान पहचान का बुधराम यादव द्वारा प्रार्थिया को दिनांक 21 फरवरी 2021 को शादी करने का झांसा देते हुए जबरन अनाचार किया गया हैं एवं घटना दिनांक के बाद भी कई बार बुधराम यादव द्वारा नाबालिग पीड़िता से अनाचार किया गया हैं। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 76/24 धारा 376(2)(एन) भा.द.वि. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी की पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा अपना नाम बुधराम यादव उम्र 25 वर्ष साकिन अजबनगर थाना जयनगर जिला सूरजपुर का होना बताया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किया गया हैं। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया हैं। इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना मणीपुर से प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक निर्मल साय, आरक्षक आलोक कुजूर सम्मिलित रहे हैं

Related posts