अपनी ही पत्नी का गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !

समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चाम्पा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13 मार्च 2024 को प्रार्थी करियाराम साहू निवासी ग्राम लखाली वार्ड नं. 04 थाना सारागांव जिला जांजगीर-चाम्पा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात्रि करीबन 20:00 बजे इसके बेटे संतोष कुमार साहू ने आपसी घरेलू झगड़ा कर इसकी बहू बिंदिया साहू का गला दबाकर जान से मार डाला है। जिसकी सूचना पर थाना सारागांव में मर्ग क्रमांक 07/24 एवं अपराध क्रमांक 70/24 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

थाना सारागांव पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घटना-स्थल पहूंच कर तथा आरोपी को उसके सकुनत से पकड़ा गया। जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई, आरोपी द्वारा घटना घटित करना एवं जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 14 मार्च 2024 न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, हायक उपनिरीक्षक सरोज पाटले, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले, प्रधान आरक्षक सहेत्तर पाटले, आरक्षक अहमद कुरैशी, आरक्षक मोनू थापा, आरक्षक रामायण कंवर, आरक्षक सोमेश शर्मा, हिला आरक्षक हेमलता राठौर का विशेष योगदान रहा है।

Related posts