जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन  मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम बुलडेगा निवासी धीर साय का डबरी के पानी में डूबने से 20 जून 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती रामवती हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार कुकरी चोली निवासी दया राम का तालाब के पानी में डूबने से 31 अगस्त 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी कौशल्या हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts