रामपुर रोड़ पर 30 पाव अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही…!

समदर्शी न्यूज – रायगढ़ : जिले में अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालों पर मुखबीर लगाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज शाम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर अवैध ब्रिकी के लिये शराब परिवहन कर रहे आरोपित हितेश परमार पिता हरीश परमार उम्र 36 वर्ष सा. षडंगी कालोनी सर्किट हाउस थाना कोतवाली जिला रायगढ़ को रामपुर सर्किट हाउस मेन रोड़ के पास पकड़ा गया।

आरोपी के पास से 30 नग Mcdowells No – 1 अंग्रेजी शराब बरामद हुआ, जिसकी विधिवत जप्ती की गई है। आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, आरक्षक उत्तम सारथी सम्मिलित थे।

Related posts