युवक की तालाब में डुबने से हुई मृत्यु, कुनकुरी पुलिस कर रही जांच

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: थाना क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत ग्राम श्रीटोली में युवक की तालाब में डुबने से मृत्यु हो गई है। सूचना पर कुनकुरी पुलिस मृत्यु पर मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। शिव कुमार यादव उम्र 26 वर्ष पिता भरत राम निवासी ग्राम श्रीटोली कुनकुरी दिन में नहाने तालब गया था जहां उसकी डूबने से मृत्यु हो गई है।

मृतक के चाचा विजय कुमार यादव द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार मृतक शिव कुमार यादव गुरूवार को दिन में 11 बजे से 12 बजे के बीच अकेला ग्राम के तालाब में नहाने गया था। देर तक घर वापस नही आने पर संध्या बाई तालाब पर देखने आई तो शिव कुमार यादव का कपड़ा तालाब के पास रखा हुआ था और वह आस पास दिखाई नही दिया। संध्या बाई ग्राम में आकर कुछ लोगो को बताई जिसके बाद लोग देखने तालाब पर आये और पानी में खोजबीन किये। तालाब में शिव कुमार डुबा हुआ मिला जिसे बाहर निकाला गया। बाहर निकालने पर पता चला उसकी मृत्यु हो गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!