बगीचा एसडीएम विशेष पिछड़ी जनजाति ग्राम पंचायत भीतघरा पहुंचे, समस्याओं से अवगत होकर विभागीय अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : बगीचा एसडीएम ओंकार यादव  एवं नायब तहसीलदार ग्राम पंचायत भीतघरा के विशेष पिछड़ी जनजाति मोहल्ला शिवरीनारायण पहुंचे जहां उन्होंने   विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर के उत्थान के लिए पदम श्री अवार्ड के लिए नामित जोगेश्वर यादव  के साथ बिरहोर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने मोहल्ला की समस्याओं के बारे में जानकारी ली ।  मोहल्ले वासियों ने सौर ऊर्जा संयंत्र से जलप्रदाय मे होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराया।एसडीएम ने पीएचई के अधिकारियों को सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए  हैं।

Related posts