सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले 271 वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही कर 1,66,300/- रूपये समन शुल्क किया गया वसूल !

समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रतिदिन अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। विगत 02 दिवस में यातायात पुलिस टीम द्वारा मोबाइल पर बात कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, दो पहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, रेड सिग्नल जम्प/खतरनाक तरीके से वाहन चालन पर एवं अन्य विभिन्न धाराओं के अंतर्गत भी सख्ती से कार्यवाही की गई।

यातायात पुलिस द्वारा अभियान के अंतर्गत वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले कुल 03 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर कुल 900/- रूपये समन शुल्क वसूल किया गया, रेड सिग्नल जम्प/खतरनाक तरीके से वाहन चालन पर कुल 10 प्रकरण में 20,000/- रूपये समन शुल्क तथा अन्य विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए कुल 258 प्रकरण दर्ज कर कुल 1,45,400/- रूपये समन शुल्क वसूल किया गया है। यातायात सुरक्षा अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले कुल 271 वाहन चालकों पर 1,66,300/- रुपये की चालानी कार्यवाही की गई है।

सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन कार्यवाही की जायगी, सरगुजा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात के नियमों का पालन करें एवं स्वयं सुरक्षित रहें तथा अन्य राहगीरों को भी सुरक्षित रखे

Related posts