थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम खोखरा स्थित माँ मनका दाई मंदिर के दान पेटी एंव अभूषण चोरी करने वाले चार आरोपियों को उड़िसा राज्य से किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !

समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हनुमान राठौर निवासी ग्राम खोखरा थाना जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 15 मार्च 2024 -16 मार्च 2024 के दरम्यानी रात्रि में अज्ञात चोर के द्वारा मां मनका दाई मंदिर के परिसर से दान पेटी के अंदर रखा नगदी रकम लगभग 01 लाख रूपया एंव चांदी का लोटा एंव डालडा कर करधन को चोरी कर ले गये है, जिसकी रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 239/2024 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।

मंदिर की हुयी दान पेटी चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए श्री विवेक शुक्ला (भा.पु. से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में एवं श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के मार्ग दर्शन में आरोपियों की पतासाजी हेतु सायबर टीम/थाना जांजगीर स्तर से टीम गठित किया गया, जिसके द्वारा लगातार अज्ञात आरोपियों एवं चोरी गये मशरूका की पतासाजी की जा रही थी।

विवेचना के दौरान तकनीकी जानकारी के आधार पर संदेहियों के बरगढ़ (उड़ीसा) में होने की जानकारी प्राप्त हुई, प्रकरण में चोरी गई माल मशरुका बरामदगी एंव संदेहियों के पतासाजी हेतु बरगढ़ (उड़ीसा) मय गवाहों के रवाना होकर संदेहियों (01) मेघु बिसर निवासी बोंदा थाना बरहागुडा जिला बरगढ़ (उड़ीसा) (02) शिव लाल बेहरा निवासी ग्राम सिगिड्‌डी थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा) (03) मनोरंजन सेठ निवासी ग्राम कनवर थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा) (04) कीर्ती पंचभया निवासी ग्राम तुरा वार्ड क्रमांक 07 घसियापारा थाना बरगढ़ टाउन जिला बरगढ़ (उड़ीसा) से पृथक-पृथक पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन दर्ज किया गया। जिसमें आरोपियों के द्वारा उक्त घटना कारित करना और अपना-अपना जुर्म स्वीकार किये जाने पर घटना में प्रयुक्त दो नग मोटर सायकल, 04 पीस काले रंग का नकाब तथा नगदी रकम 50,700/- रुपये को बरामद कर हिरासत में लेकर थाना जांजगीर लाकर आरोपियों के विरुध्द पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपियों को विधिवित गिरफ्तार कर दिनांक 29 मार्च 2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के दो अन्य आरोपीगण फरार हैं, जिनकी पतासाजी जारी है, मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी की कार्यवाही की जावेगी।

इस प्रकरण कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक पारस पटेल, हायक उपनिरीक्षक राम प्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, प्रधान प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक गिरीश कश्यप, सायबर सेल एवथाना जांजगीर से प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी,  प्रधान आरक्षक राज कुमार चन्द्रा, आरक्षक विरेन्द्र भैना का सराहनीय योगदन रहा है

Related posts