एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की संभाग स्तरीय खेलकूद, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में जशपुर जिले की छात्राओं ने मारी बाजी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में जिले में स्थित 04 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का जिला स्तरीय खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन 21 दिसम्बर 2021 को किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी संभाग स्तर पर सूरजपुर में आयोजित प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। जशपुर जिले के प्रतिभागियों नें संभाग स्तर पर भी उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया है।

खेलकूद प्रतियोगिता मे 200 मीटर दौड़ में अंडर-14, अमीषा भगत, अंडर-19 में आशा खलखो, अंडर-19 600 मीटर दौड़ में प्रियांजली टोप्पो, अंडर 14 रिले रेस में प्रियंका एवं साथी, पैदल चाल में कु. संगीता, लंबी कूद में अलिसा, गोला फेक में साधना भगत, डिस्क थ्रो में कु साधाना, बैडमिंटन में कु. संध्यारानी बरवा एवं कु. खुशबूरानी सिदार प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रही। इसी प्रकार अंडर-19 फुटबाल एवं हैंडबॉल, अंडर-14 खो-खो में भी जषपुर के प्रतिभागी संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य के प्रतियोगिता हेतु चयनित हुई। बौद्धिक प्रतियोगिता में अंडर-19 के निबंध प्रतियोगिता में कु. रोशन मलिण्डा मिंज, प्रष्नमंच में कु. सुनैना सिंह, एवं कु. यमरिता सिंह प्रथम स्थान प्राप्त की है।

जिले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों से चयनित 55 छात्राओं को राज्य स्तर की आयोजित प्रतियोगिता दिनाँक 27 से 29 दिसम्बर 2021 तक रायपुर में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। राज्य स्तरीय एकल प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को रूपये 2000 प्रथम पुरस्कार, 1500 द्वितीय पुरस्कार, एवं 1000 तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार समूह प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को रूपये 7000 प्रथम पुरस्कार, 6000 द्वितीय पुरस्कार एवं 5000 तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा राज्य स्तर पर सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को 30 दिसम्बर 2021 को रायपुर में शैक्षणिक भ्रमण का भी आयोजन किया गया है। राज्य स्तर हेतु चयनित विद्यार्थी 26 दिसम्बर 2021 को प्राचार्य, व्यायाम अनुदेश, शिक्षक, एवं ए.एन.एम. की टीम के साथ रायपुर रवाना होगी।

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर भी प्रथम स्थान प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जशपुर बी.के. राजपूत ने भी सभी चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!