जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम मरोल निवासी कृष्णा दास का तालाब के पानी में डूबने से 19 अगस्त 20218 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पत्नी परमिला दास हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार ग्राम भितघरा निवासी रेशमी बाई का तालाब के पानी में डूबने से 29 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता शिवनाथ राम एवं सन्ना तहसील के ग्राम तोरा निवासी झुलन राम का नदी के पानी में डुबने से 06 नवंबर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी सेरोफिना हेतु 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!