सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वालों पर लगातार की जा रही है कार्यवाही : प्रकरण में आरोपी के कब्जे से 7 किलोग्राम 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किया गया बरामद, एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों पर सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम में कल दिनांक 11 अप्रैल 24 को थाना दरिमा पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम अमलभिट्टी निवासी संजय नाई के द्वारा अपने घर में काफी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए रखा हुआ हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ की गई।

आरोपी द्वारा अपना नाम संजय नाई उम्र 37 वर्ष साकिन अमलभिट्टी थाना दरिमा का होना बताया गया, गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के घर की तलाशी लेने पर आरोपी के घर में रखे 02 अलग-अलग काले पिट्ठू बैग में कुल 07 पैकेट में कुल 7 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमत लगभग 1,05,000/- रुपये जप्त किया गया है।

आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 46/24 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया हैं। इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही मेथाना प्रभारी दरिमा उपनिरीक्षक संतराम गहिर, आरक्षक अभय चौबे, आरक्षक शरद राजवाड़े, आरक्षक दुर्गेश राजवाड़े, आरक्षक राज जायसवाल सम्मिलित रहे।

Related posts