जशपुर : स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थियों ने रंगोली, पोस्टर बनाकर दिया मतदान का संदेश

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में अभियान के अंतर्गत आज पत्थलगांव स्थित स्वामी आत्मानंद  विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत  छात्राओं ने लोकतंत्र के महापर्व विषय पर निबंध लिखकर और रंगोली, पोस्टर बनाकर सभी मतदाताओं को मतदान के प्रति  संदेश दिया। इसी  तरह शासकीय हाई स्कूल अंकिरा और शासकीय नवीन कॉलेज सन्ना में भी स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें  अंकिरा  हाई स्कूल की छात्राओं ने पोस्टर बनाकर शत-प्रतिशत हेतु जागरूकता का सन्देश दिया। वही शासकीय नवीन कॉलेज सन्ना में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में नए युवा मतदाताओं को मतदान संबंधी जानकारी देते हुए आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए शपथ  दिलाई गई। इसी तरह  अन्य कई स्थानों पर भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पोस्टर, रंगोली कार्यक्रम में  छात्राओं  ने अपनी भागीदारी दिखाई।  शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वीप गतिविधि जारी है। जिसके जरिए सभी को लोकतंत्र में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।  

Related posts