रामनवमी : भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव, पूरा कुनकुरी नगर हुआ राममय, शाम को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: शहर से लेकर नगर व ग्रामीण इलाका राममय हो गया है। जगह.जगह विविध आयोजन किए जा रहे है। मंदिरों की सफाई कर सजाया गया है और भजन.कीर्तन, अनुष्ठान कार्यक्रम चल रहा हैं। वहीं आज सायं भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। रामनवमीं को लेकर लोगों में उल्लास व उत्साह का माहौल है।

रामनवमी उत्सव समिति के अध्यक्ष पूरन गुप्ता ने बताया कि सभी रामभक्त रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस पहले राममवमी को भव्य रूप से मनाने के लिए पूरे जोश में हैं। आज दोपहर एक बजे बाइक रैली निकाली जाएगी। जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए राम नाम का पताका लहरायेंगे। रामभक्तों के लिये गुड़-चना, शर्बत की व्यवस्था की जा रही है।

रामनवमीं की शोभायात्रा शिव मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर से निकल कर नगर के मंदिर मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग, तपकरा रोड, जय स्तम्भ, बस स्टैण्ड होते हुए नगर की बस्तियों व चौक चौराहो से गुजरेगी। चौक चौराहो व बस स्टैण्ड में अखाड़ा का प्रदर्शन भी किया जायेगा। शोभायात्रा के वापस मंदिर परिसर पहूंचने के उपरांत शोभायात्रा का समापन किया जायेगा। जिसके बाद टोलियों को पुरस्कार वितरित किया जायेगा।

प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय आज अपने गृहजिले जशपुर की अपनी कुनकुरी विधानसभा में रहेंगे। सीएम हेलीकॉप्टर से पहले बगिया पहुंचेंगे और नवरात्र के अंतिम दिन माँ भगवती की पूजा-आराधना करेंगे। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार दोपहर में श्री साय केराडीह मंदिर में झंडा पूजन कर रामभक्तों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद कुनकुरी शहर में रामनवमी पर्व की शोभायात्रा में शामिल होकर शिव मंदिर प्रांगण में धर्मसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री निजी कार्यक्रम में शामिल होकर बगिया प्रस्थान करेंगे।

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर रामनवमी को पर्व को लेकर पूरे कुनकुरी नगर में उत्साह का वातवरण निर्मित हो गया है। भगवा पताकों एवं भगवान श्रीराम के पोस्टरों से पूरा नगर भगामय हो गया है। जय स्तम्भ चौक व बस स्टैण्ड के भगवान श्री राम के विशाल चित्र लगाये गये है।

रामनवमीं के अवसर पर आयोजन समिति द्वारा दोपहर में बाईक रैली निकाली जायेगी। श्रीराम व हनुमान ध्वज लगाकर युवा वर्ग बाईक से नगर भ्रमण के लिये निकलेगा। देर शाम भव्य शोभयात्रा मंदिर परिसर से निकालेगी। शोभायात्रा में चौक चौराहो, मुख्य मार्ग व बस स्टैण्ड सहित अनेक स्थानों पर अखाड़ा में शक्ति प्रदर्शन भी किया जायेगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!