ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत थाना पचपेड़ी द्वारा आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही.

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर चापड़ लहराते हुए एक आरोपी राजेश्वर ऊर्फ भोलू नायक पिता मान सिंह नायक 34 साल निवासी मानिकचौरी थाना पचपेड़ी को अपराध क्रमांक 123/24 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी से एक नग लोहे का धारदार चापड़ किया गया जप्त। थाना पचपेड़ी का गुंडा बदमाशों के विरुद्ध प्रहार अभियान लगातार  रहेगा जारी।

Related posts