अवैध प्रतिबंधित इंजेक्शन बिक्री करने वालों के विरुद्ध सरकण्डा पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार : एक आरोपी सहित दो नाबालिगों के कब्जे से कुल 375 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन जप्त.

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में अवैध नशीली इंजेक्शन/टेबलेट बिक्री करने की शिकायत मिल रही थी। जिस के संबंध में मुखबीर से लगातार पतासाजी किया जा रहा था। दिनांक 12 मई 2024 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि अशोक नगर में अलग-अलग स्थानों में नशीला प्रतिबंधित इंजेक्शन छिप-छिप कर बिक्री किया जा रहा है, जिसमें नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं।

इस सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के साथ में तत्काल टीम तैयार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये मुखबीर के बताये स्थानों पर घेराबंदी कर पृथक-पृथक रेड कार्यवाही की गई।

जिस पर महामाया आईटीआई रोड नाला के पास एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम नन्हे सोनी पिता रमेश सोनी निवासी अटल आवास अशोक नगर सरकण्डा का रहने वाला बताया गया,  जिसकी विधिवत् तलाशी पर काले रंग की पॉलिथीन में रखे 125 नग NRX BUPRENORPHINE INJECTION IP 2ml IUPRINE बरामद हुआ। जिस के संबंध में पूछताछ करने पर बिक्री हेतु रखना एवं ग्राहक की तलाश करना बताया गया, जिस पर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इसी प्रकार प्रिया किराना स्टोर के पास अशोक नगर सरकण्डा में विधि से सघर्षरत् बालक के कब्जे से 125 नग NRX BUPRENORPHINE INJECTION IP 2ml IUPRINE तथा डीएलएस कालेज के पीछे मेन रोड में एक अन्य विधि से सघर्षरत् नाबालिग के कब्जे से 125 नग NRX BUPRENORPHINE INJECTION IP 2ml IUPRINE बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Related posts