सार्वजनिक रूप से तलवार लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाले पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार : आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का तलवार को जप्त कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत.

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 14 मई 2024 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि तैयबा चौक तालापारा में मुदस्सीर उर्फ मुसाफिर उर्फ राजा अहमद नामक व्यक्ति लोहे का एक धारदार तलवार लेकर सार्वजनिक जगह तैयबा चौक तालापारा में तलवार लहराते हुए लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है। इस सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा उक्त व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रसाद गुप्ता को निर्देश दिये गये।

उक्त निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य हमराह स्टॉफ के साथ मौके पर पहुँचा, जहाँ एक व्यक्ति लोहे का तलवार दिखाकर लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहा था। जिसे घेराबंदी कर पकड़ कर हिरासत में लेकर उसे पुछताछ करने पर अपना नाम मुदस्सीर उर्फ मुसाफिर उर्फ राजा अहमद पिता मंजूर अहमद उम्र 20 वर्ष निवासी तैयबा चौक तालापारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.) का निवासी होना बताया गया। जिसके कब्जे से एक नग लोहे का तलवार को विधिवत जप्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा उक्त त्वरित कार्यवाही पर थाना सिविल लाईन पुलिस टीम की प्रशंसा की गई है।

Related posts