विश्व उच्चरक्तचाप दिवस : जशपुर जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया विशेष जाँच शिविर का आयोजन

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : विश्व उच्चरक्तचाप दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा  एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विपिन कुमार इंदवार और जिला कार्क्रम प्रबंधक श्री गनपत कुमार नायक  के मार्गदर्शन में जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों  में विशेष जाँच शिविर एवं प्रचार प्रसार का आयोजन किया गया। जिले में लगभग 15000 से अधिक व्यक्तियों का उच्च रक्तचाप का जांच कर उपचार दिया गया एवं उन्हे स्वस्थ जीवन शैली के बारे में अवगत कर उसका अनुसरण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।      

मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विपिन कुमार इंदवार ने लोगों से अपील किया है कि लोग अपने रक्तचाप की जॉच अवश्य कराएं एवं इसे नियंत्रित करने हेतु स्वस्थ जीवन शैली का अनुसरण करें ।

Related posts