बिलासपुर में गुण्डागर्दी कर चाकुबाजी एवं मारपीट करने वाले गैंग के आरोपीयों पर पुलिस का प्रहार : एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा घटना के 24 घण्टे के अंदर उदय चक्रधारी, मनीष यादव, पवन चक्रधारी, प्रेम डाहिरे को किया गया गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.05.2024 की रात्रि करीब 10.00 बजे प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी गौसिया बिरयानी सेटर दुकान में काम करता है, दुकान के सामने ही अपने दोस्त अरहान खान के साथ खडा था अभी वहां पर उदय चक्रधारी मनीष यादव, पवन चक्रधारी, प्रेम डाहिरे साबीर, दो गाडियों में आये एवं गंदी गंदी गाली गलौच कर अरहान खान के सीने एवं पेट के पास चाकू से वार किये है जिससे अरहान खान को सिम्स में भर्ती किया गया।

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक निमेतेश सिंह को त्वरित कार्यवाही करने के कडे निर्देश दिये निर्देश के पालन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में अलग अलग टीम बनाकर आरोपी उदय चक्रधारी मनीष यादव, पवन चक्रधारी, प्रेम डाहिरे, साबीर, को घेराबंदी कर अलग अलग स्थानो से पकडा गया। आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

प्रकरण की कार्यवाही पर एसपी रजनेश सिंह द्वारा थाना सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, उपनिरीक्षक भावेश शेण्डे, सहायक उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक अंजोर सिंह मरावी, मनहरण पैकरा, आरक्षक राजेश नारंग, देवेन्द्र दुबे, सोनू पाल, अविनाश कश्यप, राकेश खाण्डे, नीलेश राठौर, बाल मोहन राव, पुन्नी लाल खाण्डे, की सराहना की है।

Related posts