राजा रघुराज स्टेडियम के पास रात्रि में मारपीट करने वाले उपद्रवियों को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, उपद्रवी रात्रि में शहर की शांति व्यवस्था कर रहे थे भंग

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.05.2024 के रात्रि 12 बजे कन्ट्रोल रूम बिलासपुर से सूचना मिला कि राजा रघुराज सिंह स्टेडियम के सामने मेन रोड पर कुछ लोग आपस में हाथापाई कर रहे हैं जिसकी सूचना पर तत्काल थाना सिविल लाइन स्टाफ मौके पर पहुचे । मौके पर दो पक्ष आपस में  लेनदेन की बात को लेकर लड़ाई झगड़े कर उवद्र्व कर रहे थे। थाना प्रभारी द्वारा दोनो पक्षों के विरूद्व कडी कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधात्मक धारा 151, 107, 116(3) जा.फौ. के तहत इस्तागासा तैयार कर सिटी मजिस्ट्रेट महोदय के समक्ष पेश किया गया है।

असमाजिक तत्वों ,गुंडे बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार लगातार रहेगा जारी। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा उक्त कार्यवाही से थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य के साथ सिविल लाईन स्टाफ की प्रशंसा की है।

Related posts