राष्ट्र सेविकाओं के प्रवेश वर्ग का समापन समारोह रविवार को कल्याण आश्रम विद्यालय परिसर जशपुर में होगा आयोजित

समदर्शी न्यूज़, जशपुर: राष्ट्र सेविका समिति के प्रवेश शिक्षा वर्ग के अन्तर्गत शुक्रवार 31 मई को घनघोर वर्षा और कड़कते बादलों के बीच जशपुर में राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाओं का पथ संचलन निकाला गया। तूफानी वर्षा चमकती बिजली भी सेविकाओं के पद संचलन में बाधा न बन सकी, सेविकाएं निरंतर आगे बढ़ती रही। राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ ध्वज हाथ में थामे तूफानी हवा भी ध्वज दंड को हिला ना सकी।

राष्ट्र सेविकाओं की कार्य कुशलता में वृद्धि हेतु इस वर्ष छत्तीसगढ़ प्रांत का प्रवेश वर्ग जशपुर जिला मुख्यालय में संचालित हो रहा है। जिसका समापन समारोह रविवार 2 जून को कल्याण आश्रम विद्यालय परिसर जशपुर में सायं पांच बजे सम्पन्न होगा। जिसमें प्रशिक्षणार्थी बहनों के द्वारा विभिन्न प्रकार के शारीरिक प्रात्याक्षिक प्रदर्शित किये जायेंगें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर योग्या यादव एवं मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय सेवा प्रमुख राष्ट्र सेविका समिति माननीय संध्या टिपरे सम्मिलित होंगी।

error: Content is protected !!