रात्रि में महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चाम्पा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 08 जून 2024 के रात्रि करीब 09:45 बजे वह अपने घर में थी, बच्चे लोग घर के कमरे में सो रहे थे, उसी समय आरोपी आकाश खन्ना आवाज देकर घर का दरवाजा खटखटाने लगा, पीड़िता दरवाजा खोली तो आरोपी घर के अंदर घुस गया और बेइजज़्ती करने की नियत से छेड़-छाड़ करने लगा, पीड़िता चिल्लाई तो जान से मार दूंगा कहते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया और भाग गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 228/2024 धारा 456, 354, 354 (क), 506, 323 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया।

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी आकाश खन्ना साकिन चंडीपारा थाना पामगढ़ को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, जिसने अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से दिनांक 09 जून 2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, प्रकरण की विवेचना जारी है। इस प्रकरण की कार्यवाही में उपनिरीक्षक मनोहर सिन्हा, हायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, आरक्षक अनुज खरे, आरक्षक टिकेश्वर राठौर एवं थाना पामगढ़ स्टफ का सराहनीय योगदान रहा है

Related posts