पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने पचपेड़ी थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण : सभी स्टॉफ से मिलकर सुनी उनकी समस्याएं तथा थाने के अच्छे कार्यों के लिए की प्रशंसा.

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा दिनांक 13 जून 2024 को पचपेड़ी थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सभी स्टॉफ की समस्याएं सुनी गई एवं उनका अच्छे कार्य की प्रशंसा करते हुए और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही थाने में वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ही ग्राम लोहरसी सोन में जाकर चेतना अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनी एवं उन्हें महिला सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, साइबर सुरक्षा इत्यादि के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को आओ सवांरे कल अपना के अंतर्गत अच्छी पढ़ाई करने, आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट किया गया। इस कार्यक्रम एवं निरीक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं थाना प्रभारी पचपेड़ी श्री ओम प्रकाश कुर्रे एवं पचपेड़ी थाना स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related posts