जशपुर : ईद-उल-जुहा पर्व मनाने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई आयोजित     

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर, प्रदीप कुमार साहू एव प्रशासन, पुलिस विभाग,सभी समुदाय के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में 17 जून को ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व आपसी भाईचारे व धार्मिक सद्भावनापूर्ण ढंग से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा गया कि वे पहले की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ ईद-उल-जुहा पर्व को मनाएं। अपर कलेक्टर ने इस पर्व के मद्देनजर ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास आने-जाने वाले मार्गों पर ट्रैफिक एवं पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साफ-सफाई हेतु नगर पालिका को निर्देशित किया गया है।  धार्मिक सद्भावना कायम रहे इसके लिए सभी को एक दूसरे के धर्म और आस्था का ध्यान रखना चाहिए।  सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के भ्रामक सूचनाओं के प्रचार-प्रसार से बचना चाहिए। ऐसे लोगों पर खुद भी नजर रखें और इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को तत्काल देवें ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाया जा सके।

बैठक में उपस्थित मुस्लिम जमात के पदाधिकारियों ने बताया कि बकरीद पर्व मनाने के लिए उनकी ओर से तैयारी कर ली गई है। ईद-उल-जुहा पर्व में सुबह जमात के लोग ईदगाह व मस्जिदों में जाकर नमाज अता करते हैं। जिले में सुबह 08से 09 बजे तक मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। बैठक में मुस्लिम समाज के पदाधिकारीयों ने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की तथा पानी की व्यवस्था सुबह 6:00 बजे से व्यवस्था करने आग्रह किया।

बैठक में अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर, प्रदीप कुमार साहू, टी आई रवि तिवारी, तहसीलदार, प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित मुस्लिम समाज के पदाधिकारी व  अन्य समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!