जशपुर जिले में ईद उल जुहा (बकरीद) का त्यौहार शांति एवं सौहाद्र पूर्ण मनाये जाने हेतु अधिकारियों की लगाई गई मजिस्ट्रेट ड्यूटी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले में ईद उल जुहा (बकरीद) का त्यौहार शांति एवं सौहाद्र पूर्ण मनाये जाने के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिले के अधिकारियों क  मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगायी गए है। इनमें श्रीमती जयश्री राजनपथे, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी को  तहसील  जशपुर में मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार मनोरा तहसील श्री राहुल कौशिक प्र.तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी को तहसील  मनोरा, श्रीमती कमलावती सिंह तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी को तहसील बगीचा, श्री शेख मोहम्मद एजाज हाशमी, प्र. तहसीलदार एवं कार्यपालिक 

दण्डाधिकारी को तहशील कांसाबेल, श्री आशीष कुमार देवहारी, प्र. तहसीलदार एवं कार्यपालिक तहसील दण्डाधिकारी को तहसीलदार सन्ना, मुखदेव यादव तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी को तहसील-कुनकुरी,  ओंकार बघेल, प्र. तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी को तहसील दुलदुला, तोष कुमार सिंह, प्र. तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी को तहसील फरसाबहार,  श्रीमती उमा सिंह तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी को तहसील पत्थलगांव और श्री गणेश सिदार नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी को तहसील बागबहार में मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाई गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!